diwali horizontal

मौत के पुल से लोगो का सफर,सैकड़ो लोग अपनी जान हथेली में लेकर गुज़र रहे।

0 257

रायबरेली :  जहां एक तरफ सरकार के आदेश पर रायबरेली में लखनऊ -प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बने सई नदी के पुल की मरम्मत के आदेश जरूर आ गए है। यह आदेश अब प्रशासन की गले की फांस बनता हुआ नजर आ रहा है। सई नदी के पुल से आवागमन बाधित होने के बाद एक लोहे के छोटे से पुल पर से गुज़र रहे सैकड़ो लोग अपनी जान को हथेली में लेकर गुज़र रहे है। मामला रायबरेली के मुंशीगंज के पास लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे का है। इस हाईवे को मजबूती देने के लिए पुल का निर्माण 1966 में किया गया था

मरमत ना होने के चलते पुल जर्जर हालत में देख सरकार के आदेश पर पुल की मरमत का काम चालू कर दिया गया। जिले के आलाधिकारियो को इस बात की सुध नही हुई कि इस मार्ग का आवगमन कैसे होगा ? यही खामियों के चलते अपने रोज मर्रा के आवगमन के लिए लोगो ने एक ऐसा रास्ता चुन लिया जो लोहे का पुल बना है। जिसकी छमता मात्र 20 लोगो की होगी। लेकिन इस पुल से हजारों की संख्या में लोग निकल रहे है। पुल अब मौत को दावत दे सकता है

वही जब मौत के पुल से गुजरने की खबर मीडिया के माध्यम से आलाधिकारियों तक पहुची तो मौके पर दरोगा अपनी टीम के साथ पहुँचे और लोगो के आवागमन को बाधित करवाने का काम शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.