diwali horizontal

हाईब्रीड धान के बीज के संबंध में किसान का घोषणा पत्र या प्रमाण पत्र प्रदान करने की दी गयी अनुमति- जिलाधिकारी

0 144

 

बस्ती। मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत खरीद केन्द्र पर धान बेचने वाले किसानों को शासन द्वारा राहत प्रदान करते हुए हाईब्रीड धान के बीज के संबंध में किसान का घोषणा पत्र या प्रमाण पत्र प्रदान करने की अनुमति दी गयी है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दी है। शासन के इस निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि निर्धारित प्रारूप पर किसान प्रमाण पत्र धान क्रय केन्द्र पर देकर अपना धान बेच सकेंगें। इससे किसान को हाईब्रीड धान का बीज की खरीद की रसीद लगाने से मुक्ति मिल गयी है।
उन्होने बताया कि किसान प्रमाण पत्र में अपना नाम, पता लिखते हुए प्रजाति का उल्लेख करेंगे तथा घोषित करेंगे कि हाईब्रीड धान का बीज बिक्री केन्द्र/प्राईवेट दुकान से खरीदा गया था या गतवर्ष उत्पादित फसल से स्वयं तैयार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.