
गोला गोकर्णनाथ खीरी : तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मूड़ा सवारान के जंगल में फूल बीनने गए 30 वर्षीय युवक अनिल कुमार पर घात लगाए बैठे शेर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः कुछ युवक छैरासी के जंगल में लकड़ी एवं फूल बीनने के उद्देश्य से गए थे और सभी युवक अलग अलग होकर लकड़ी और फूल की तलाश करते समय वहां पर घात लगाए बैठे शेर ने ग्राम मालनपुर निवासी 30 वर्षीय युवक अनिल कुमार पुत्र श्री केशन पर शेरनी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
अनिल कुमार के शोर करने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों द्वारा शोर मचाने पर शेर अनिल कुमार को छोड़कर भाग गया ।लेकिन अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर स्थानीय लोग एंबुलेंस पहुंचकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। जंगल में फूल बीनने का धनधा जोरों पर होने के कारण लोग जंगल से फूल एकत्र कर गन्ने में रख देते हैं वहां पहुंचकर थोक व्यापारी वन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर फूल खरीद लाने के उपरांत बड़े पैमाने पर व्यापार करते देखे जाते हैं।