diwali horizontal

पेशावर शहर में आज सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर की हत्या

0 163

इस्लामाबाद : अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के पेशावर शहर में आज सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा,पेशावर के सरबंद इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

खान ने पुलिस महानिरीक्षक को हत्या में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मृतक की पहचान सालजीत सिंह (42) और रंजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। वे पेशावर के बाटा ताल बाजार में मसाला बेचने वाले दुकानदार थे। जब गोलीबारी हुई तो दोनों मसाला बेच रहे थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.