diwali horizontal

पेट्रोल पंप का फीता काटकर किया गया शुभारंभ

0 162

बछरावां रायबरेली  :  विकास क्षेत्र अंतर्गत बछरावां, महाराजगंज रोड पर सरैया गांव के निकट स्थित हमारा पंप पेट्रोल पंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद कुमार धोबी के द्वारा संपन्न हुआ। बताते चलें बछरावां महाराजगंज मार्ग पर सरैया गांव के निकट हमारा पेट्रोल पंप का शुभारंभ तौली प्रधान प्रतिनिधि व ओशाह पेट्रोल पंप मालिक विनोद कुमार धोबी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों के आलावा किसान तथा पेट्रोल लेने वाले ग्राहक उपस्थित रहे वही हमारा पेट्रोल पंप के मालिक रजनीश सोनकर ने बताया कि इस पेट्रोल पंप के खोलने से सरैया रामपुर, थुलेडीं, उमरपुर, हरदोई, राघवपुर, बल्दी खेड़ा, छीटखेड़ा, शंभू खेड़ा, पहनाशा, आदि गांव के लोगों को फायदा मिलेगा तथा बछरावां महाराजगंज तेल लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा आगे उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल लेने आए हुए सभी उपभोक्ताओं को तेल की माप सही मात्रा में और शुद्धता की पूरी गारंटी के साथ प्राप्त हो वही श्री सोनकर ने आए हुए अतिथियों का और आम जनमानस को मुंह मीठा करा कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस पेट्रोल पंप के खुलने से आसपास के किसानों को बहुत लाभ होगा साथ में सभी लोगों ने अपनी खुशी प्रकट की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.