
लखनऊ : देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) के ट्रेनिंग कमाण्डर मोहम्मद राशिद को एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसटीएफ ने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों में आपराधिक षडयन्त्र के तहत संगठन बनाकर भारत की एकता एवं अखण्डता, देश प्रदेषों के सरकार के विरूद्ध आपराधिक बल के प्रदर्षन से आंतकित करने एवं सामाजिक विद्वेष फैलाने के उद्देष्य की पूर्ति के लिये विभिन्न राज्यों में अपने सदस्य बनाकर उन्हें षारीरिक व अस्त्र षस्त्र का प्रषिक्षण देने वाले पीएफआई के ट्रेनिंग कमाण्डर मोहम्मद राषिद पुत्र स्व महमूद अली निवासी अतरी थाना षोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर को बस्ती के थाना केातवाली क्षेत्रान्तर्गत मुडघाट चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।