diwali horizontal

तीतरों पुलिस ने दो वांछित शातिर चोरों को किया गिरफ्तार चोरी के महंगे मोबाइल फोन व आधार कार्ड किये बरामद

0 160

सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गंगोह के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तीतरों विनय कुमार आज़ाद के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकेंद्र राणा ने पुलिस बल के साथ मुखबिर ख़ास की सूचना पर वांछित दो शातिर चोरों जुल्फान उर्फ़ काला पुत्र मीरहसन व शौकीन पुत्र जमील निवासी सागाठेड़ा थाना गंगोह को गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त वांछित चल रहें थे।

जिनके कब्जे से चोरी के महंगे वाले मोबाइल फोन व आधार कार्ड भी बरामद किये गये। पुलिस ने दोनों अपराधियों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है। तीतरों थाना प्रभारी विनय कुमार आज़ाद के कुशल नेतृत्व में एसएसआई लोकेंद्र राणा लगातार अब तक अपराध और अपराधियों को पकड़ने में सफलता दर सफलता हासिल कर अपने वरिष्ठ उपनिरीक्षक होने के दावे को बखूबी निभा रहे हैं। जो लगातार अपराधियों को पकड़ कर चालान कर न्यायालय में पेश कर अपने थाना क्षेत्र में शान्ति बना रहे है, उनके द्वारा अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें फ़र्ज़ी वोटर कार्ड बनाने का खुलासा अहम रहा, उक्त गुडवर्क में सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.