diwali horizontal

पिकप-डीसीएम की भिड़ंत, पिकप चालक घायल, भर्ती

0 154

निंदूरा बाराबंकी :  लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर पिकप व डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी पिकप का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने महमूदाबाद में भर्ती कराया। कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज तिराहे पर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कोहरे के चलते पिकप व डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी पिकप का समाने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह पिकप महमूदाबाद से पलाई लाद कर लखनऊ जा रही थी। हादसे में सीतापुर जनपद के तंबौर थाना निवासी पिकप चालक अनवर पुत्र मन्नान 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया।

 

हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। ओदार चैकी इंचार्ज जय प्रकाश ने बताया कि घायल पिकप चालक को इलाज के लिए भेजा गया है। डीसीएम की कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य हादसे में एक घायल शुक्रवार भोर एक तेज रफ्तार पिकप बड्डूपुर थाने के पास खड़े ट्रक जा घुसी। मौरंग लदी यह ट्रक गुरुवार को आरटीओ ने पकड़ी थी। जिससे आरटीओ ने बड्डूपुर थाने के बगल में रोड़ पर ही खड़ी करा दी थी।खड़ी ट्रक में पिकप घुसने से सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा निवासी पिकप चालक पप्पू पुत्र मुबारक 35 गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पिकप महमूदाबाद से सीताफल लादकर लखनऊ जा रही थी। घायल पिकप चालक को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.