diwali horizontal

गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प हो रहा फलीभूत : वेद गुप्ता

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास का विधायक ने किया भूमि पूजन

0 100

अयोध्या। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए गरीब परिवारों को चिन्हित कर प्रदेश सरकार उनके लिए पक्का मकान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया जा रहा है गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प तेजी से फलीभूत भी हो रहा है उक्त उद्गार स्थानीय बाजार में कन्हैया लाल को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास के भूमि पूजन व शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही तीन दर्जन से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है क्योंकि योजना का धन सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है विधायक ने वैदिक मंत्रोचार के बीच आवास का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया इस अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी अजय सिंह एडीओ अनिल सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिका सिंह राजेश पाठक दीपक सिंह गब्बर ओम प्रकाश यादव सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे आवास के लाभार्थी कन्हैया लाल ने मुख्य मुख्यमंत्री आवास मिलने पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.