
PM मोदी ने असम से कांग्रेस को ललकारा- मां का अपमान किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर दौरे पर असम पहुंचे. दरांग में उन्होंने करीब 18,530 करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला असम दौरा है और मां कामाख्या के आशीर्वाद से इस मिशन को शानदार सफलता मिली. जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने जनता को शुभकामनाएं भी दीं.
शिव का भक्त हूं, अपमान बर्दाश्त नहीं
सभा में पीएम मोदी ने कहा, “मुझे कितनी गालियां दी जाएं, फर्क नहीं पड़ता. मैं भगवान शिव का भक्त हूं और सारा जहर पी जाता हूं. लेकिन जब मां का अपमान होता है, या देश के महान सपूतों का अपमान होता है, तो वह मैं सहन नहीं कर सकता.”
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने का फैसला सही था या नहीं? उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार असम के विकास और पूर्वजों के सपनों को पूरा करने में पूरी तरह जुटी हुई है.