
उन्नाव : थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने कछुओं के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बेहटा मुजावर पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा अवैध कछुओं की तस्करी करने वाली महिला को 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया,उपनिरीक्षक राजेश कुमार मय हमराह पुलिस बल व वन दरोगा पप्पू सिंह यादव एवं वन दरोगा राजीव कुमार द्वारा शनिवार को कछुओं की तस्करी करने वाली महिला बसन्ती उर्फ विटोली उर्फ तारावती पत्नी बच्चन नि0 गाजीखेड़ा मजरा शेरपुर कला थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को 230 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया
कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वह उसके साथी राजू पुत्र मुन्ना नि0 ग्राम ढलौवा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव के साथ मिलकर जनपद हरदोई व सीतापुर से अवैध कछुवों को लाकर हावड़ा, पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में निर्यात करती है, जिनका उपयोग खाने व अन्य चीजों के लिये किया जाता है। गिरफ्तारी व 230 कछुऐ बरामदगी के आधार पर महिला उपरोक्त पर मु0अ0सं0 01/2021 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा महिला के साथी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर सक्रिय कर दी गई है।