
लखनऊ : पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार युवाओं ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के गेट नम्बर एक पर पोस्टर तले प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मान रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पूर्व दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवाओं को रोज़गार नहीं मिला। हद तो तब हो गई जब सरकार के कुछ फैसलों के कारण कई नैकरी कर रहे नौजवानों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद कई नौजवानों का रोज़गार कोरोना की भेंट चढ़ गया। इससे देश के युवाओं का गुस्सा बढ़ गया और उसने सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोल दिया।