diwali horizontal

छः जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

0 163

 

बाराबंकी  : पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 1770 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर जुआरियों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोडाइचा गांव के बाहर स्थित भठ्ठे के पास जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर एसआई जे बी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे गए। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे। इस पर पुलिस ने 6 लोगों को दबोच लिया जबकि दो जुआंरी फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से 1180 व तलाशी के दौरान 590 रुपये बरामद किए।

पुछताछ के दौरान पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम मेराज पुत्र जहीर, तिवारी प्रसाद पुत्र सुंदर लाल, हनुमान प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद, राम सेवक, दीपचंद पुत्र सुंदर लाल निवासी गोडाइचा बड्डूपुर तथा सतीष जयसवाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिधौली जनपद सीतापुर बताया। जे बी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सभी छह जुआरियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.