diwali horizontal

दो शातिर भैंस चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

0 182

 

बाराबंकी :  बड्डूपुर पुलिस ने दो शातिर भैंस चोरी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, उसके कब्जे दो भैंसों सहित एक पिक अप बरामद। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बडडूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह  के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एसआई दीपक कुशवाहा हेड कांस्टेबल संजय सिंह कांस्टेबल संजय सरोज सुशील कुमार थाना घंघटेर पुलिस उप निरीक्षक नौशाद अली कांस्टेबल दीप नारायण द्वारा अभिसूचना विकसित करते हुए शारदा सहायक नहर  रीवा सीवा पुल पर एक पिक अप यूं पी 41 ए टी 9345 अभियुक्त प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र ईश्वर शरण मिश्रा निवासी मैदीपुर थाना टिकैत नगर दूसरा मोलहे प्रसाद पुत्र गया प्रसाद निवासी पूरे डलाई थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी को  गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त के कब्जे एक पिक अप ने चोरी की तो भाई से बरामद किया गया। जिसको अभियुक्त ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे मल्लावां निवासी दिनेश कुमार पुत्र पुत्ती लाल तथा थाना घूघटेर क्षेत्र के ग्राम बिजौली निवासी अमरीष यादव पुत्र श्रीपाल की भैंस को चोरी करके  ले जा रहे थे अभियुक्तों से पूछताछ में बताया कि आलम पुत्र बेचू निवासी खेता सराय थाना टिकैतनगर के साथ तीन अन्य व्यक्ति दूसरी गाड़ी में भाग जाने में सफल रहे इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाने पर भैंस चोरी का मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया  गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.