diwali horizontal

बाइक सवारो पर पुलिस की नजर

0 165

त्रिलोकपुर बाराबंकी :  जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद युवा वर्ग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आलम यह है कि एक बाइक पर चार-चार युवक वो भी बिना हेलमेड सफर कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को बेखौफ बाइक सवार युवक मसौली थाना की पुलिस चैकी त्रिलोकपुर के सामने से गुजरे तो पुलिस कर्मियों को ताव आ गया सब स्पेक्टर महेश यादव ने साथी सिपाही अनुज मिश्रा के साथ युवकों की बाइक दौड़ा कर पकड़ ली चैकी लाकर पुलिस ने बाइक सवारों से चार लोग एक साथ बाइक से चलने की वजह पूछी तो बताया कि साहब बस यूं ही घूमने निकले थे।

 

इसके बाद बाइक का चालान करके पुलिस अपने अंदाज में नसीहत देकर छोड़ दिया। इस बाबत चैकी इंचार्ज ने बताया कि थाना इलाके में बेकाबू बाइक सवारों को लेकर अभियान चला कर कार्यवाही की जाएगी। यातायात नियमो के प्रति खासकर युवकों को जागरूक भी किया जाएगा। बताया कि पकड़े जाने वाले युवक अगर नाबालिक या बिना लाइसेंस के मिलते है तो उनके गारजेंन को थाने बुला कर उन पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.