diwali horizontal

माँ से बिछड़ी मासूम बच्ची को पुलिस ने मिलाया

0 213

मलिहाबाद, लखनऊ:  मलिहाबाद में एक माँ अपनी पाँच साल की बच्ची के साथ आई थी जो बाजार में बिछड़ गई जिसे मलिहाबाद पुलिस ने तत्काल मासूम बच्ची को उसकी माँ को ढूंढकर उसे मिला दिया। मलिहाबाद कोतवाल चिरंजीव मोहन ने बताया कि माल थाना क्षेत्र के नवी पनाह माल रोड भट्टे के पास से शबाना अपनी पाँच साल की बेटी सना को लेकर मलिहाबाद बाजार आई थी। बाजार में भीड़-भाड़ होने से मासूम बच्ची भटक गई जो सिपाही शानू को बीएमसी अस्पताल के पास खड़ी मिली सिपाही ने उससे अपना नाम पता पूंछा तो वह नही बता पा रही थी।

सिपाही ने यह बात इंस्पेक्ट से बताई जिसपर कोतवाल ने कस्बा मिर्जागंज चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह को निर्देश देकर मासूम की माँ को ढूंढकर उसे मिलाने के लिए कहा। कुलदीप सिंह ने मासूम बच्ची को पूरे बाजार में घुमाया तो मासूम सना की नजर अचानक अपनी माँ पर पड़ गई। पुलिस ने मासूम बच्ची को उसकी माँ को सौंप दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य से मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.