diwali horizontal

नेपाल के दो जिलों की पुलिस गौरीफंटा सीमा पर करेगी निगरानी

0 167

 

पलियाकलांखीरीगौरीफंटा-खीरी :  जिले से सटे बांर्डर की नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था निगरानी करती आ रही कैलाली की पुलिस सुरक्षा टीम की जगह अब यह व्यवस्था कंनचनपुर की टीम भी देखेगी । यह भूभाग कंनचनपुर सीमा में लगने के बाद भी अभी तक गौरीफंटा बांर्डर व सीमा से लगा ढोके बाजार कैलाली की सुरक्षा टीम देखती आ रही थीं। लेकिन अब की गई नई व्यवस्था के तहत कैलाली सुरक्षा पुलिस टीम को हटा दिया गया हैं,उसके साथ नेपाल के ही जिला कंचनपुर की पलिस भी सँयुक्त रूप से अपनी सीमा की निगरानी करेगी

उल्लेखनीय है कि नेपाल के जिला कैलाली की पुलिस सुरक्षा टीम को हटायें जाने के बाद अब बीते दिवस सेव गौरीफंटा बांर्डर नेपाल सीमा पर कंनचनपुर पुलिस सुरक्षा टीम की तैनाती हो गई हैं। जिसका जायजा लेने के लिए कंनचनपुर के जिलाधिकारी नूरहरी खतिवड़ा ने गौरीफंटा बांर्डर का निराक्षण किया । उन्होंने बताया कि अभी तक भारत से आने वाले माल वाहक वाहन व लोगों की जांच कैलाली की पुलिस सुरक्षा टीम देखती थी यह भूभाग कंनचनपुर सीमा में था लेकिन कैलाली की सीमा निकट होने के कारण ढोके बाजार सहित प्रस्तावित मार्ग से हर गतिविधियों पर कैलाली पुलिस सुरक्षाकर्मियों की देख रेख में होता आया था

कैलाली के जिलाधिकारी यज्ञराज बोहरा ने बताया कि कैलाली पुलिस सुरक्षा टीम अब मोहाना पुल के पार नेपा भंसारकार्यालय (कस्टम) के पास तैनाती कर दी गई हैं जो अपनी चेंकिग व्यवस्था व सुरक्षा को देखेगी । अब सीमा नाका पर नेपाल के दोनो जनपदों की सुरक्षा टीम लग जाने से भारत से नेपाल आने जाने वाले माल वाहक वाहनों व आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पडे़गा । पहले कंनचनपुर फिर कैलाली पुलिस सुरक्षा टीम जांच पड़ताल करेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.