diwali horizontal

नानपारा में पुलिस ने किया पैदल गश्त लोगो को कराया सुरक्षा का एहसास

एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में हुआ गश्त।

0 114

 

बहराइच। जनपद में आने वाले दीवावली के त्योहार पर लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल सके सुकून से लोग त्योहार मना सकें पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा लगातार जनपद में खुद भी भ्रमणशील रहने के साथ साथ सभी थानों कोतवालियो के प्रभारियों को लगातार अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज कप्तान केशव चौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार द्वारा कस्बा नानपारा में किया पैदल गश्त किया गया।श्री चौधरी के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार द्वारा कस्बा नानपारा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.