diwali horizontal

सपा नेता अनुराग भदौरिया की तलाश में 7 स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश

0 114

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की तलाश में मध्य जोन की पुलिस ने सात स्थानों पर दबिश दी डीसीपी मध्य जोन अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी इसमें आरोप लगाया था कि अनुराग भदौरिया ने Cm आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया

कौशिक ने बताया कि आरोपी सपा प्रवक्ता की तलाश में उनके आवास, फार्म हाउस, करीबी रिश्तेदार व परिचितों सहित सात संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है लेकिन वह कहीं नहीं मिले हैं पुलिस की एक टीम गैर जनपद भी गई है। चार टीमें लखनऊ में दबिश दे रही है। वहीं, सर्विलांस टीम लगातार सपा प्रवक्ता की लोकेशन ले रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.