diwali horizontal

कच्ची शराब के साथ दो अरौपी को पुलिस ने भेजा जेल

0 173

मसौली बाराबंकी :  पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों, एव वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब सहित एक अदद चाकू बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र शर्मा एव उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना सरवन कन्नौजिया पुत्र कैलाश कन्नौजिया व प्रदीप कन्नौजिया पुत्र नैतू कन्नौजिया निवासीगण रोटीगांव थाना जहांगीराबाद को अमदहा मोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 -10 लीटर अवैध शराब बरामद की। वही विक्की कन्नौजिया पुत्र सुरेश कन्नौजिया निवासी रोटीगांव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को दिनांक 06.12.2020 को समय 19.30 बजे ग्राम अमदहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.