
गिरफ्त में आए हिस्ट्रीशीटर पर क़रीब डेढ़ दर्जन भर मुकदमें है दर्ज
सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा द्वारा निर्गत आदेशो निर्देश के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति वांछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष थाना नागल बीनू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नागल पुलिस टीम द्वारा चोरी की योजना बना रहे हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर गफ्फार पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम भनेडा थाना देवनन्द जनपद सहारनपुर व गय्यूर पुत्र अल्लारखा निवासी ग्राम भनेडा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, इकलाख पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम भनेडा धाना देवबन्द जनपद सहारनपुर मुंतजीर पुत्र रूस्तम निवासी ग्राम गंजेडी बाना नागल जनपद सहारनपुर को नाजायज अस्लाह और कारतूस और चाकू के साथ गजेडी कब्रिस्तान की दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया
एवं अभियुक्त गण के कब्जे से मिली मोटर साईकिल को मोटरसाइकिल प्लाटिना को अन्तर्गत धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार चारों अभियुक्तो मे अभियुक्त गफ्फार थाना देवबन्द का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध पुलिस मुठभेड़, गौकशी, लूट, चोरी, गैगस्टर एक्ट व अवैध अस्लाह रखने के लगभग दर्जन से अधिक अभियोग जनपद सहारनपुर के कई थानों में पंजीकृत है, गिरफ्तार अभियुक्तों न्या0 के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।