
ट्रैक्टर, एक्सयूवी कार बरामद, असलहा समेत दो गिरफ्तार, तीन फरार
बाराबंकी : आरएसघाट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ट्रैक्टर लूटकाण्ड का किया पर्दाफाश दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गये लुटेरे के पास से लटा गया ट्रैक्टर व रोटावेटर घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी-500 कार बरामद की है। बीते एक सप्ताह पूर्व विश्वविनायक लाजिस्टिक कम्पनी का ड्राइवर धर्मेन्द्र कुमार यादव उन्नाव सेआयशर ट्रेक्टर लेकर गोरखपुर डीलर के पास पहुचाने जा रहा था। कि तभी आरएसघाट पवार हाउस के पास पंहुचा ही था कि पीछे से एक वाहन ने ओवरटेक कर के उसे रोक लिया गाड़ी से चार लोग उतरे और कहा कि तुमने हमारी गाड़ी में टक्कर मारी है तुम्हे थाने चलना होगा इस पर ट्रैक्टर ड्राइवर धर्मेन्द्र ने कहा कि हमने टक्कर नहीं मारी है तो इस पर एक आदमी ने ड्राइवर को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा दिया और एक आदमी ने उसका ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाकर जनपद कन्नौज में उतारकर फरार हो गये। जिसके बाद कम्पनी में तैनात सुपरवाइजर दिनेश कुमार ने जनपद के आरएसघाट कोतवाली में लूट की तहरीर दी थी।
जिसके बाद लूट का खुलासा करने के लिये पुलिस अधीक्षक ने एक टीम बनाई। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद फुटेज के माध्यम से लुटेरे के करीब पहुच गई थी। पुलिस ने अपने मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त गोले उर्फ चैडे और विकास राठौर ये सभी कानपुर के रहने वाले है। जबकि तीन अरौपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकडे गये अभियुक्तो के पास से एक ट्रैक्टर एक एक्सयूवी 500 कार के अलावा एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुवे कहा कि पकडे गए अभियुक्त विकास राठौर निवासी कानपुर गैंग बनाकर हाइवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है इसके उप्पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। एसपी ने कहा कि बाकी अरौपियो की गिरफ्तारी करने के लिये टीम बनाई है और लूट का खुलासा करने वाले आरएसघाट कोतवाली पुलिस टीम को शाबाशी दी।