diwali horizontal

प्रदेश कांग्रेस ने तीन और उपाध्यक्ष बनाये

0 238

लखनऊ : अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अप्रैल में होने जा रहे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुये प्रदेश कांग्रेस संगठन में फेरबदल करते हुये तीन नये उपाध्यक्ष बनाये गये
हैं। पहले पांच उपाध्यक्ष थे लेकिन अब इनकी संख्या आठ कर दी गई है। गयादीन अनुरागी,दीपक कुमार और विश्व विजय सिंह को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हर जिले में एक प्रभारी सचिव बनाने का निर्देश दिया है। हर जिले में प्रभारी सचिव के अलावा महानगरों में अतिरिक्त सचिव बनाने की रणनीति है। अब राज्य के 75 जिलों में एक एक सचिव के अलावा महानगरों में एक एक अतिरिक्त सचिव होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.