
रामनगर बाराबंकी : पंचायती चुनाव को देखते हुवे उपजिला अधिकारी ने चुनाव के दौरान रामनगर तहसील मे बूथों की संख्या को बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधानों के साथ की बैठक। कई क्षेत्रों के वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधानों ने बूथ बढ़ाए जाने की मांग की गई उनमें बिछलखा, मोहडबा, मोहड़िया, जोगा मऊ मजरे मधवा जलालपुर, भिखारीपुर- ककरहा मरोचा ईश्वरी सिंह- एंडोरा, पिपरी महार बूथ देखने तथा ग्राम वासियों के साथ बात करने के साथ साथ ग्राम दसवंतपुर की परिवर्धन ,विलोपन एवं संशोधन सूची की ग्राम में स्थित लालपुर करौता पुलिस चैकी में राजस्व टीम तथा ग्राम वासियों एवं वर्तमान प्रधान पति मोहम्मद अयूब तथा पूर्व प्रधान नबी हसन की उपस्थिति में जांच की गई एवं अभिलेख प्राप्त किए इस दौरान तहसीलदार रामनगर रामदेव निषाद के साथ राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद वर्मा लेखपाल पवन पांडे अविनाश सिंह तथा चैकी इंचार्ज लालपुर करौता भी मौजूद रहे।