diwali horizontal

भारत को अमेरिकी समर्थन का प्रमोद ने किया स्वागत, हैरिस को मोना ने दी बधाई

0 154

प्रतापगढ़ : कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने गुरूवार को क्षेत्रीय दौरे मे अमेरिका मे उप राष्ट्रपति पद पर भारतीय मूल की कमला हैरिस के शपथ लेने को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण ठहराया। सीएलपी नेता मोना ने कहा कि कमला हैरिस ने एक इतिहास रचकर यह साबित किया है कि देश की बेटियां असम्भव कार्य को भी संभव कर सकती है। वहीं सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने भी नए अमेरिकी प्रशासन द्वारा चीन तथा पाकिस्तान के भारत विरोधी हरकतों के खिलाफ भारत को अमेरिका के समर्थन का स्वागत किया है।

 

उन्होनें भी हैरिस की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री से भारत अमेरिका सम्बन्धों को मजबूत बनाये जाने के लिए कारगर पहल की मांग की है। उन्होनें कहा कि पहले जिस तरह से पीएम ने देश की स्थापित विदेश नीति से अलग हटकर कूटनीतिक भूल की उसे देखते हुए अब उन्हें विदेश नीति को क्षति न पहुंचे इसके लिए इवेंट से बचना चाहिये। श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अब ऐसा कुछ न करे जिससे कि भारतीय मूल के अमेरिका मे नौकरी कर रहे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़।

Leave A Reply

Your email address will not be published.