
कानपुर : शहर में रविवार को बिल्हौर विधानसभा में का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्सपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने हिस्सा लिया। बिल्हौर विधानसभा में आयोजित किये गये प्रसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया और प्रसपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति की ओर से संगठन की ओर से किये जा प्रचार प्रसार की जानकारी दी गयी।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि,केन्द्र और प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल हो रही है। जिसके चलते किसान आंदोलन किया जा रहा है। सरकार की ओर से लगातार महगाई भी बढ़ायी जा रही है। जिसका सीधा असर किसान और आम आदमी पर पड़ रहा है,लेकिन सत्ता में बैठे लोगो को जनता की परेशानियों से किसी तरह का सरोकार नही रह गया है। अपराध का ग्राफ भी चरम सीमा पर है जिसके उदाहरण आये दिन देखने को मिलते है। वही सिर्फ सरकार में बैठे लोग जुमलेबाजी करते हुए नजर आते है। सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी।