
गैंगस्टर के आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज हैं 56 से अधिक मुकदमा
लखनऊ : बाहुबली माननीयों और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कस रही योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के नेता व गैंगस्टर सभापति यादव और उनके भाई सुभाष यादव पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी है। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा की ब्लाॅक प्रमुख माधुरी देवी के पति सभापति यादव जिले के टाॅप टेन अपराधियों में शामिल है। प्रतापगढ़ सहित आसपास के जिलों में दोनों भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में 56 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर 25 हजार का इनाम घोषित था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था
गुरुवार को एडीजी प्रयाजराज प्रेम प्रकाश ने सभापति और सुभाष यादव की गिरफ्तारी पर इनामी धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी। पिछले दिनों जनपद जनपद के मुजाही बाजार में हुए विवाद के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड और एक युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में सभापति यादव और सुभाष यादव वांछित हैं। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं
कैबिनेट मंत्री को हत्या की धमकी देने वाला भांजा भी फरार
सभापति और सुभाष के अलावां उसके भांजे की भी सरगर्मी से तलाश चल रही है। सभापति यादव के भांजे चंदन ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को उनका एनकाउंटर करने की धमकी दी है। पुलिस की कई टीमें चन्दन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं लेकिन सुलतानपुर के करौंदी कला निवासी चंदन यादव उर्फ बग्गड़ को देवसरा पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। उसकी तलाश में मुंबई गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई