diwali horizontal

भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, प्रापर्टी डीलरों की डिटेल जुटा रही पुलिस

0 158
लखनऊ : कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही लखनऊ में जमीनों पर कब्जा करने और कई किसानों की जमीन हथियाने वाले भू-माफिया को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। अब तक 16 थानों में 29 बड़े भू-माफिया चिन्हित किए जा चुके हैं। कई और प्रापर्टी डीलरों पर भी पुलिस की नजर गड़ी हुई है। इन सबकी करतूतों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है। इनमें दो भू-माफिया पर गैंगस्टर एक्ट लग चुका है। पुलिस का दावा है कि इस एक्ट के तहत ही इन भू-माफिया की सम्पत्ति भी कुर्क की जायेगी।
कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस ने पिछले साल मुख्तार अंसारी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की थी। इनकी कई सम्पत्तियों पर पुलिस ने बुलडोजर चलवा दिया था। इसी तरह तीन और भू-माफिया के खिलाफ सख्ती हुई थी। इसमें पीजीआई में राम सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। फिर मामला शांत पड़ गया था। अब पुलिस फिर से भू-माफिया पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में सभी एडीसीपी और एसीपी को इस सूची को तैयार करने को कहा गया था। जिला प्रशासन स्तर से भी भू-माफिया की सूची तैयार की गई है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक तहसील स्तर पर जमीन कब्जा करने की कई शिकायतें आ रही थी। इसके बाद ही सूची तैयार करना शुरू कर दिया गया था। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने की हर शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। भू-माफिया पर जल्दी ही कार्रवाई की जायेगी। इसके नोडल अधिकारी जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी है।
 
वर्ष 2005 में बना भा भू-माफिया प्रकोष्ठ
2005 में लखनऊ के तत्कालीन एसएसपी आशुतोष पाण्डेय ने भू-माफिया के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की थी। इसके लिये बाकायदा भू-माफिया प्रकोष्ठ बनाया था। उस समय कई बड़े भू-माफिया को जेल भेजा गया था और उनकी सम्पत्ति कुर्क की गई थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.