diwali horizontal

भारत जोड़ो यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी

0 104

 

बस्ती।  भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। गुरूवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद के संयोजन में रौता चौराहा स्थित पार्टी के शिविर कार्यालय पर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नोमान अहमद ने कहा कि कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्वी जोन प्रभारी, वीरेन्द्र चौधरी प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल है। शुक्रवार 16 दिसम्बर को यात्रा शहर के बड़ेबन से शुरू होगी और शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी। बताया कि यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है।
बैठक में सूर्यमणि पाण्डेय साधूशरन आर्य जावेद अख्तर सुधीर यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का बस्ती पहुंचना एक बड़ा अवसर है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से विधि विभाग जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, सलाहुद्दीन, उदयराम यादव, अरूण पाण्डेय गंगा प्रसाद मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी अखिलेश मिश्र सन्तोष श्रीवास्तव मो. वहीद हबीब अंसारी इजहार अहमद फरमान अहमद नफीस अहमद आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.