
सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, प्रशासन और बैंक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक संपन्न
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सिद्धार्थनगर में प्रशासन व न्यायिक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक आयोजित
सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु जनपद सिद्धार्थनगर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को अधिकतम मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में निस्तारित करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार (अपर जनपद न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट) ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ को निर्देशित किया कि पैरालीगल वॉलंटियर के माध्यम से न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, बैंक आदि सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकतम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ कई विभागों और बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं —
-
मोहम्मद रफी (अपर जनपद न्यायाधीश)
-
बीरेन्द्र कुमार (नोडल अधिकारी)
-
शैलेन्द्र नाथ (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)
-
विश्वजीत सौरयान (क्षेत्राधिकारी सदर, IPS)
-
डॉ. ज्ञान प्रकाश (अपर जिलाधिकारी-न्यायिक)
-
शशांक शेखर राय (उपजिलाधिकारी-जे)
शामिल बैंक व विभाग
भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, श्रम आयुक्त विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, AIG स्टाम्प, डिप्टी CMO, ARTO, BSNL, UP ग्रामीण बैंक और श्रीराम फाइनेंस के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
