diwali horizontal

संचारी रोग अभियान के लिए तैय्यारी बैठक सम्पन्न।

0 178

बहराइच : जनपद में जुलाई से प्रारम्भ होने वाले संचारी रोग अभियान के तहत आज विकास खण्ड चित्तौरा के सभागार में यूनीसेफ की तरफ से प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में आने वाले संचारी रोग अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने पर चर्चा की गई इसपर बैठक में प्रतिभाग कर रहे

ग्राम प्रधानों ने अभियान को आश्वासन दिया कि अभियान को प्राथमिकता देते हुए पूरा सहयोग किया जाएगा।इस बैठक में आये हुए सभी अतिथियों का यूनीसेफ की बी एम सी प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव ने स्वागत किया।इस अवसर पर नीति आयोग से बी,टी,ओ,अभिषेक जायसवाल सीएचसी चित्तौरा से एच,ई,ओ मोहम्मद मुस्तक़ीम पी आर आई सदस्यों सहित ग्राम प्रधानों ने शिरकत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.