diwali horizontal

चौधरी अजीत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

0 200

यूपी : राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का आज निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज करा रहे थे। चौधरी अजीत सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।आज सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश के शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन की सूचना से दुख‌  हुआ  उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े नेताओं व हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.