diwali horizontal

प्रेसीडियम स्कूल की छात्रा तनिष्का का मौत, मा की भावुक अपील।

0 67

प्रेसीडियम स्कूल की छात्रा तनिष्का की संदिग्ध मौत, मा की भावुक अपील।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-31 स्थित प्रेसीडियम स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा तनिष्का शर्मा की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। शिक्षक दिवस के दिन हुए इस हादसे पर परिवार को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की अलग-अलग बातों ने रहस्य और गहरा कर दिया है। अब उसकी मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मामले में जानकारी दिए जाने की मांग की है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स तनिष्का की मां के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि एक मां को यह जानने का पूरा हक है कि उसकी बेटी की मौत स्कूल में आखिर

मां ने की मांग

तनिष्का की मां का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रही हैं कि मेरा नाम तृप्ता शर्मा है। मेरी फूल जैसी बेटी प्रेसीडियम स्कूल, सेक्टर-31 में छठी कक्षा सेक्शन बी में पढ़ती थी। चार सितंबर की सुबह मैंने अपनी बेटी को स्कूल पहुंचाया था। सुबह करीब 11:30 बजे मुझे टीचर का कॉल आया कि तनिष्का बेहोश हो गई है। हमलोग उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। वहीं आइए। इसमें बाद मैं कैलाश हॉस्पिटल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है।

तृप्ता कहती हैं कि मैंने अपनी फूल जैसी बेटी को नाजों से पाला था। उसके शव का मैंने अंतिम संस्कार किया। मैंने जो दर्द महसूस किया है, उसे शब्दों में बता पाना संभव नहीं है। इस घटना के 15 दिन से अधिक हो गए हैं। मैंने उसे स्कूल छोड़ा था। स्कूल बच्चों के लिए सेकेंड होम की तरह होता है। जहां पर अभिभावक बच्चों को छोड़ने के बाद सुरक्षित महसूस करते हैं। उसी स्कूल में उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.