
प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने नानिहालों के भविष्य को सवारनें के लिये छेड़ी मुहिम,शिक्षा के नए प्रयोगों से बच्चों को बना रहीं है सशक्त
उन्नाव : आपकी पहचान आपके स्तर की मोहताज नही होती,अगर जुनून में ताकत है तो अंधेरे में रास्ते बन जाते हैं अंधेरा न ही ऐसे लोगो को डरा सकता है न ही हवाए उम्मीद के दियो को डगमगा सकती हैं हम यहाँ बात कर रहे हैं उन्नाव मिरिकलां उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका व कॉलेज इंचार्ज मंजू कनौजिया की एक ऐसी शख्शियत जिन्होंने न सिर्फ नन्हे बच्चों खासकर बच्चियों के नाजुक मन को समझा बल्कि शिक्षा के नए प्रयोगों से उन्हें सशक्त बनाया वह हर तरह से गांव के गरीब बच्चों को सही दिशा देने के लिए हर सम्भव कोशिशें कर रही हैं वह गांव की बच्चियों को एक ब्रांड के तौर पर तैयार कर रही हैं। उन्हें निखार रही हैं जिससे किसी भी इंसान के सामने खुद को प्रूव कर सकें। उनके कामों को जिले की खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर सराहते हुए कहा वह हमारे लिए एक प्रेरणा है जिन्होंने सभी रुकावट को स्वीकार किया व पार कर दिखाया।