
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दौरे पर।
इंडिया Live:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे।
दोनों नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग और पर्यटन समेत कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी।
डॉ. रामगुलाम वाराणसी प्रवास के दौरान गंगा आरती में शामिल होंगे और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगे। यह यात्रा भारत और मॉरीशस के रिश्तों को और मजबूत करने का एक अवसर मानी जा रही है।