diwali horizontal

मौका मिलने पर क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही प्राथमिकता : नरेंद्र यादव

0 180

क्रासर – शिकायतों के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों के कान में नही रेंगती जूं

रायबरेली :  आमजनमानस के दर्द को निर्वाचन होते ही भूल जाने वाले लोग ग्रामीणों के विकास के बजाय स्वयं का विकास कर रहे हैं । जिला पंचायत के राही प्रथम क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नही कराया जाना जनता द्वारा गलत प्रतिनिधि का चुनाव की कहानी को चीख-चीख कर बयां कर रहा है । क्षेत्र की कई सड़कें अपनी बदहाली पर आंशू बहा रही हैं । राहगीर हिचकोले खाते हुए दुर्गम और दुश्वार हो चुकी गड्ढा युक्त सड़कों पर चलने को मजबूर है । राही ब्लाक के गोड़ियन का पुरवा और कोड़र को जाने वाला रास्ता कई वर्षों पूर्व बारिश में बहकर पूर्ण रूप से कच्चे मार्ग में तब्दील हो चुका है । उक्त विचार युवा समाजसेवी नरेंद्र यादव ने क्षेत्र भ्रमण और जनसम्पर्क के दौरान कही । इस मौके पर जनमानस से रूबरू होते हुए पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र ने कहा जिम्मेदार अधिकरियों को कई बार अवगत कराये जाने के बाद भी कान में जूं नही रेंग रही है । कमोबेश यही हाल पेयजल व्यवस्था का है । दर्जनों इंडियामार्का हैण्डपम्प खराब पड़े हुए हैं

जिनकी मरम्मत कराये जाने की जहमत कोई भी नही उठा रहा है । जिस कारण लाभान्वित होने वाले परिवारों को पीने के शुद्ध पानी को तरस रहे हैं । जल निकासी का उचित प्रबंध नही होने से सार्वजनिक रास्ते पर ही गंदा पानी बहता रहता हैं । जिस कारण गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है । जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है । मौका मिलते ही क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम ही मेरी प्राथमिकता होगी । इस अवसर पर बीडीसी राजेन्द्र यादव, सत्येंद्र यादव, प्रमोद गौतम, बबलू यादव, मोहित यादव, मुन्ना यादव, आरबी यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.