diwali horizontal

निजी सचिव विशम्भर दयाल की मौत

0 131

लखनऊ : के बापू भवन सचिवालय में खुद को गोली मारने वाले IAS ऑफिसर रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल की मौत हो गई है। विशंभर ने 31 अगस्त को अपनी खुद की रिवाल्वर से गोली मार ली थी। तब से उनका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा था।

ऑफिस से मिला था सुसाइड नोट

पुलिस के हाथ घटनास्थ्ल से रिवाल्वर खोखा व जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट लगा था। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में विशंभर ने बहन के ससुराली विवाद को तनाव का कारण बताया है उधर विशंभर की पत्नी का कहना है कि उन्हें दफ्तर के किसी विवाद की जानकारी नहीं है वे बहन की ससुराल के विवाद से जरूर परेशान थे।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में कार्यरत IAS रजनीश दुबे का कहना था कि विशंभर उनके साथ बीते 9 सालों से काम कर रहे थे। वे बहुत ही शांत स्वभाव के थे। वे खुद भी नहीं समझ पा रहे हैं कि ऐसा उन्होंने क्यों किया विशंभर दुबे के साथ अलग-अलग विभागों में उनके निजी सचिव के तौर पर काम कर चुके थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.