
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी टली।
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (MP Priya Saroj) और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी टलने की खबर सामने आई है।
फैंस इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्सुक थे।
दोनों की शादी की तारीख पहले से तय थी, जो कि 18 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन अब फैंस को उनकी शादी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। अब 18 नवंबर को रिंकू-प्रिया सात फेरे नहीं लेंगें, क्योंकि उनकी शादी की डेट टल गई है। आइए जानते हैं फिर अब कब रिंकू-प्रिया की शादी होगी।
Rinku Singh और Priya Saroj की टली शादी
दरअसल, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (Rinku-Saroj Wedding Postponed) की 8 जून 2025 को सगाई हुई थी। दोनों ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। प्रिया ने सगाई के बाद रिंकू संग अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए ये लिखा था कि तीन साल के इंतजार के बाद ये कीमती पल आया है।

वहीं, सगाई के बाद दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुट गए थे। 18 वनंबर को दोनों की शादी वाराणसी के होटल ताज में तय की गई थी, लेकिन अब खबर सामने आई है कि उनकी शादी को टाल दिया गया है।