diwali horizontal

प्रियंका गांधी ने कहा UP में सबसे अच्छी स्थिति में है कांग्रेस, नई तरह की राजनीति को मिल रहा समर्थन

0 112

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस की की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में नयी तरह की राजनीति कर वहां जनता के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने की तैयारी कर रही हैं और उनकी पार्टी मौजूदा समय में प्रदेश में सबसे अच्छी स्थिति में है उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नई तरह की राजनीति कर नई तरह से राजनीतिक जमीन तलाशने और नई चुनौतियों का सामना मजबूती से कर रही है। पार्टी का जनाधार भी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए वह कह सकती हैं कि प्रदेश में कांग्रेस इस समय मजबूत स्थिति में है

प्रियंका गांधी ने एक निजी चैनल को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। वहां सब कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव लड़ने के अवसर हैं, इसलिए अच्छा काम करने वाले को टिकट मिलेगा क्योंकि पार्टी इस चुनाव में सभी सीटों पर विशेष उत्साह के साथ अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही है। पार्टी में रहकर जो बेहतर काम करता रहा है, वह चुनाव लड़े और जीत हासिल करके प्रदेश में नयी राजनीति की शुरुआत की मुहिम को आगे बढ़ाए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाना है, इसलिए पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनके पास सभी सीटों पर अच्छे उम्मीदवार हैं। पार्टी के लिए यह अपने दम पर चुनाव लड़ने, नकारात्मकता को को छोड़कर सकारात्मक मुद्दों पर विचार करने और नयी कस्मि की राजनति करने का यही वक्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.