diwali horizontal

मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

0 215

बीकेटी, लखनऊ :  बीकेटी स्थित चंद्रभानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्राओ रोजगार परक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

 

जिससे यह अपने गांव में जाकर रोजगार के नए रास्ते खोलेगें। महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग के प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को मशरूम की खेती की विधिवत जानकारी दी तथा एनएसएस के प्रभारी धनेंद्र कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह  ने छात्राओं की सुरक्षा हेतु अहम बिंदुओं पर चर्चा की। वहीं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है।प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रतिदिन इवेंट्स की जा रही हैं। सील के इंचार्ज सतीश चंद्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 50 छात्राओं को शामिल किया गया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.