
थरियांव/फतेहपुर : 75 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ,कानपुर के कुलपति डा डीआर सिंह के निर्देशानुसार एवं समन्वयक डा एके सिंह, प्रसार निदेशालय के मार्गदर्शन मे कृषि विज्ञान केंद्र ,फतेहपुर मे आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप मे आयोजित किया गया । जिसमे ध्वजरोहण के शुभ अवसर पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा देवेन्द्र स्वरूप ,वरिष्ठ वैज्ञानिक डा साधना वैश्य ,डा नौशाद आलम ,डा जगदीश किशोर,डा जितेंद्र सिंह ,डा अलका कटियार एवं सचिन कुमार शुक्ला तथा केवीके स्टाफ घनश्याम , शैलेन्द्र बाजपेई ,विवेक दुबे व अन्य उपस्थित रहें |इस अवसर पर जनपद फतेहपुर के प्रगतिशील पुरुष/महिला किसान कार्बनिक सब्जी की खेती के क्षेत्र मे गीत यादव ग्राम शिवराजपुर ,सहफसली खेती के क्षेत्र मे राम सिंह पटेलग्राम औंग
जैविक कृषि के क्षेत्र मे इफतेखार ग्राम करंचन्द्रपुर जल संरक्षण एवं मोती उत्पादन के क्षेत्र मे
रमेश सिंह ,ग्राम अकोढ़िया ,भारतीय गोवंश सरंक्षण के क्षेत्र मे बृजेन्द्र पांडे ,ग्राम थरियाव एवं औद्यानिक फसल उत्पादन के क्षेत्र में रफीक ग्राम पेरी को शाल उढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |कार्यक्रम मे महिला ,बच्चों एवं अन्य किसानों सहित प्रतिभागियों को कार्यक्रम के समापन के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी ने विस्तार से चर्चा की तथा अन्य सभी वैज्ञानिकों ने केंद्र की उपयोगिता और स्वतंत्रता दिवस के बारे मे विस्तार से चर्चा की |अंत मे प्रभारी अधिकारी डा देवेन्द्र स्वरूप ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त कर आभार प्रस्तुत किया |