diwali horizontal

आईटीआई कॉलेज को भेंट किये प्रोजेक्टर व टेबल डेस्क

0 222

ऊंचाहार/रायबरेली : इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की आधुनिक शिक्षा के लिए एनटीपीसी यूपीएल सीएसआर द्वारा कंप्यूटर प्रोजेक्टर व उनके बैठने के लिए 30 टेबल डेस्क भेंट किए गये है। खोजनपुर गांव स्थित आईटीआई कॉलेज में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की आधुनिक शिक्षा के लिए एनटीपीसी यूपिएल सीएसआर द्वारा कंप्यूटर प्रोजेक्टर तथा 30 मेज डेस्क भेंट किया गया है। समूह के मुख्य महाप्रबंधक भोलानाथ मिश्र ने कहा कि बच्चों के अत्याधुनिक शिक्षण के लिए नई तकनीक का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें एनटीपीसी के विद्युत संयंत्र चलाने के लिए कुशल लोगों की आवश्यकता है।

जिसके लिए बच्चों में अच्छी गुणवत्ता लाकर नई-नई तकनीकि के बारे में उन्हें निपुण करें। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को विदेशों में जाकर ना भटकना पड़े। और कंपनी की प्रतिस्पर्धा मे खरे उतर सकें। तथा एनटीपीसी की विभिन्न कंपनियों में चयनित होकर कार्य करें। जिससे हमारे एनटीपीसी परिवार के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन हो। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक बुल्लावर, ओएनडम असीत सेन, प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्रा, कार्य देशक तपन कुमार राय, श्याम लाल गुप्ता, अनुदेशक अंकित कुमार अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.