diwali horizontal

होनहार छात्रा साक्षी बनी एक दिन के लिये प्रधानाध्यापक, दिये निर्देश

0 203

 

बाराबंकी :  विश्व महिला दिवस पर सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज संजय कुमार शुक्ल की उपस्थिति में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत संविलियन विद्यालय शाहपुर सिदवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विद्यालय की होनहार छात्रा साक्षी को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। सभी शिक्षकों ने उसके दिशा निर्देशों का पालन किया।बीईओ ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की तथा यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास में आशातीत वृद्धि होती है।

विद्यालय प्रांगण में पर्याप्त संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। सक्रिय सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में स्वेच्छा से श्रमदान कर रही नसीम जहां को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमारी त्रिपाठी, मोनिका वर्मा, चन्द्रशेखरी, मनोकामिनी, मीना, रवीना, देवेन्द्र आदि समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। शिल्पी तथा सपना रानी ने मिशन शक्ति व महिला दिवस के बारे में बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.