diwali horizontal

UGC के खिलाफ प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस से धक्का-मुक्की

0 29

लखनऊ;  में UGC रेगुलेशन के खिलाफ शनिवार को सवर्ण मोर्चा सड़क पर उतर गया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे थे, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग करके रोक लिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी कपड़े उतारकर सड़क पर बैठ गए।

कुछ बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें खींच-खींचकर नीचे उतारा। कुछ पुलिस बस की छत पर चढ़ने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी बहस हुई। धक्का-मुक्की हुई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में ठूस-ठूसकर भरा और इको गार्डन ले गई।
UGC रेगुलेशन के खिलाफ इस्तीफा देने वाले पूर्व बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कहा-

सवर्ण और ओबीसी वर्ग भाजपा से छिटक चुका है। हम जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। जनता को भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराएंगे। भाजपा सिर्फ विदेशी जनता पार्टी बनकर रह गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.