diwali horizontal

यूपी विधानसभा गेट पर सपाइयों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

0 218

 

 

लखनऊ : यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को सपाईयों ने जमकर प्रदर्शन किया। सपाई कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कोरोना को लेकर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने रोकने का पास किया तो तीखी नोकझोंक भी हुई।

दरअसल, आज गुरुवार दिन में 11 बजे से सदन शुरू होना है। सपा ने सरकार को खराब कानून-व्यवस्था पर घेरने की पूरी तैयारी की है। प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं का उठना तय माना जा रहा है। इसी तरह बसपा ने अपने सदस्यों को सदन की रणनीति के बारे में जानकारी दे दी है। बसपा प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का मामले के साथ ब्राह्मण उत्पीड़न का मामला उठाएगी।

वहीं कोविड-19 को देखते हुए सदन शुरू करने के लिए पूरे ऐहतिहात बरते जा रहे हैं। 65 साल के ऊपर वाले सदस्यों की सदन में वर्चुअल भागीदारी की व्यवस्था की गई है। सदन से पहले दिन गुरुवार को शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.