diwali horizontal

समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0 152
अमेठी : पं. दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि जनपद के बूथों पर एवं सेक्टरों में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान बूथ स्तर पर गोष्ठी आयोजित कर पंडित दीनदयाल की कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
जामों मण्डल मंत्री राघवेंद्र तिवारी के संयोजन में लालूपुर सेक्टर के बूथ पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतो व सपनो को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय हमेशा गरीबों की चिंता करते थे। आज भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के जिस मूलमंत्र को लेकर काम कर रही है वह पं. दीनदयाल के एकात्म मानववाद के दर्शन ही है। आज पंडित जी के एकात्म मानववाद के दर्शन को फालो करते हुए भारत विश्वगुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय सहित पूरे जनपद में सेक्टर व बूथों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया व गोष्ठी का आयोजन किया गया व सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.