diwali horizontal

उमेश द्विवेदी के लिए माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों से जनसंपर्क जारी

0 169

उमेश द्विवेदी की जीत का लहराए गा पताका: अरुण त्रिपाठी

 

बछरावां रायबरेली :  आगामी माह में होने वाले शिक्षक एवं स्नातक एम०एल०सी० के चुनाव को लेकर सरगर्मी और तेज हो गई है। चुनाव को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियो ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से अपने पक्ष में मत करने की अपील की। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने आज विकासक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के पक्ष में वोट मांगा। इस मौके पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश मंत्री अरुण त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी अपने होनहार प्रत्याशी श्री द्विवेदी के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि श्री द्विवेदी ने माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों के हक के लिए जिस प्रकार से संघर्ष किया है उसका बखान शब्दों के द्वारा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि जो व्यक्ति स्वयं ही इस दौर से गुजरा हो, वह वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को भली- भांति समझता है। इसी कड़ी में महासभा के जिला कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि श्री द्विवेदी सदैव से ही हमारे वित्तविहीन शिक्षक भाइयों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री द्विवेदी वित्तविहीन शिक्षकों के हक के लिए संसद के अंदर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के राजनेताओं एवं नेताओं से भी शिक्षकों की मांगों को भिड़ जाते हैं। उनकी यही कार्यशैली उनको अन्य से बेहतर बनाती है एवं श्री द्विवेदी ने सदैव से ही वित्तविहीन शिक्षकों के लिए संघर्ष किया है,

इसलिए वह जीत के प्रबल दावेदार हैं। दौरा मुख्यत: आदर्श इंटर कालेज (राजामऊ), जी0 एस0 जी0 पब्लिक इंटर कालेज (लकड़िहा खेड़ा), समता इंटर कालेज (शेखपुर समोधा), चंद्रिका प्रसाद गाँधी विद्यालय इंटर कॉलेज (बछरावां), राजकीय बालिका इंटर कालेज (बछरांवा), जी0 पी0 सी0 एल0 (शांति नगर बछरावां), जी0 पी0 आर0 पी0 इंटर कालेज(सुदौली), सुभाष चन्द्र बोस इंटर कालेज (कुन्दनगंज), विवेकानंद इंटर कालेज(नहर कोठी इचौली), यशोदा देवी इंटर कालेज(कुशेली खेड़ा इचौली) सहित दर्जनों विद्यालयों में किया। इस मौके पर पुष्पेंद्र तिवारी (जिलाध्यक्ष), श्रीकांत तिवारी (जिला महासचिव), अंजू सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.