
उन्नाव,नवाबगंज : ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए सामुदायिक शौचालय खड़ंजा सीसी सड़कें व ग्राम सभा में बने पंचायत भवनों का क्षेत्रीय विधायक बृजेश कुमार रावत ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह द्वारा सरकार की मंशा अनुसार निर्माण कराकर लोकार्पण कर ग्राम वासियों को समर्पित किया वही विधायक ने मंच से सरकार की विभिन्न योजनाओं जानकारी ग्रामीणों से साझा की और ग्रामीणों से यह भी जाना कि उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है कि नहीं इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी सधीरा प्रधान अवधेश सिंह रैनापुर से सलीम क्षेत्र की सेवरा ग्राम सभा से प्रधान आसिफ,ग्रामीण, क्षेत्रीय पत्रकार भी उपस्थित रहे।