diwali horizontal

समस्याओं को लेकर रा.कि.म. संगठन ने किया बैठक संगठन की महिला सदस्यों का पुष्प देकर, किया गया सम्मान

0 77

सुलतानपुर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक शनिवार को शहर के अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष राम प्यारे वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मण्डल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह “गुडडू“ की मौजूदगी में किसान, मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के पश्चात रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष राम प्यारे वर्मा ने महिला सदस्यों को पुष्प देकर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह,गुडडू, ने किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहाकि खेती किसानी के लिए नहरों की शिल्ट सफाई बहुत आवश्यक है।

जनपद की चीनी मिल का संचालन मार्च के अंतिम सप्ताह तक हो, जर्जर सडकों की दुरुस्ती करण, राशन कार्ड व आवास पात्रों को दिये जाए, एमएसपी को कानूनी रूप देना, दूध व्यवसाय के लिए सरकार नये कानून बनाकर दूध कारोबार को बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई गई। उक्त अवसर पर बैठक में महामंत्री अर्जुन पांडेय, फौजी, जिलाध्यक्ष शकील अहमद, मंडल महामंत्री एमपी सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सावित्री देवी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट संजू, अवधेश कुमार विकास खंड कूरेभार, ब्लाक अध्यक्ष जयसिंहपुर नगमा, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.