diwali horizontal

रेडिको खेतान लिमिटेड ने किया अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, उत्तर प्रदेश से की लॉन्च की शुरूआत

0 100

लखनऊ :  सबसे बड़ी घरेलू एल्को-बेव कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में मॉर्फियस रेयर लक्ज़री व्हिस्की का लॉन्च किया है। इस रोलआउट के तहत कंपनी अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, जिसका लक्ष्य 18 मिलियन से अधिक केसेज़ का है।

लॉन्च के साथ विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया कलेक्टर्स एडिशन पैक भी बाज़ार में उतारा गया है जो उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा। इस लिमिटेड एडीशन पैक में 750 एमएल व्हिस्की की बॉटल को एक एक्सक्लुज़िव गिफ्ट बॉक्स में पैक किया गया है, जो ब्रांडेड बार कलेक्टिबल्स के साथ बड़ी ही खूबसूरती से ब्राण्ड की स्टोरी को उजागर करता है। हर प्रीमियम आउटलेट पर मॉर्फियस व्हिस्की के पहले 12 उपभोक्ताओं को यह स्पेशल पैक मिलेगा।

रेडिको के डोमेस्टिक व्हिस्की पोर्टफोलियो की बात करें तो उत्तर प्रदेश ब्राण्ड के लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है, जहां प्रीमियम व्हिस्की सेगमेन्ट तेज़ी से विकसित हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश रेडिको की प्रीमियमाइज़ेशन स्ट्रैटेजी के लिए महत्वपूर्ण प्रदेश है, जहां कंपनी ने अपनी प्रीमियम पेशकश को बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे निकलने की योजनाएं बनाई हैं।

लॉन्च के अवसर पर रेडिको खेतान लिमिटेड के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमर सिन्हा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मॉर्फियस रेयर लक्ज़री व्हिस्की का लॉन्च रेडिको खेतान के लिए बड़ी उपलब्धि है। नए ब्राण्ड को इस जीवंत प्रदेश में उतारना, इनोवेशन, गुणवत्ता एवं विरासत के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि मॉर्फियस न सिर्फ महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं के साथ हमारा रिश्ता मजबूत बनाएगी बल्कि भारत में तेज़ी से विकसित होते प्रीमियम स्पिरिट्स परिवेश में हमारी लीडरशिप को भी मजबूत बनाएगी।

लॉन्च के अवसर पर रेडिको खेतान के एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट सुधीर उपाध्याय ने कहा ‘उत्तर प्रदेश हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है, जो रेडिको खेतान के डोमेस्टिक वॉल्युम में बड़ा योगदान देता है। मॉर्फियस व्हिस्की के साथ हम न सिर्फ क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि हमने उत्तर प्रदेश के उभरते स्पिरिट सेगमेन्ट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य भी तय किया है। यह लॉन्च प्रीमियमीकरण की हमारी यात्रा में बड़ा कदम है, जिसके साथ हम भारत के एक सबसे प्रभावी मार्केट में उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए तैयार हैं।’

मॉर्फियस ब्रांडी की पावरफुल इक्विटी को देखते हुए मॉर्फियस व्हिस्की, सुपर प्रीमियम व्हिस्की सेगमेन्ट में कंपनी का अगला बड़ा कदम है। गौरतलब है कि मॉर्फियस ब्रांडी भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली प्रीमियम ब्रांडी है, जो 60 फीसदी से अधिक मार्केट शेयर बनाती है और इसकी 27 देशों में मौजूदगी है।

इम्पोर्टेड स्कॉच मॉल्ट एवं बेहतरीन भारतीय ग्रेन स्पिरिट्स से बनी नई व्हिस्की को लम्बे समय तक बॉर्बन बैरल में रख कर जाता है, जो तैयार होने के बाद स्मूद और फ्रूटी-फ्लोरल फ्लेयर देती है। ‘स्पिरिट्स ऑफ ड्रीम्स’ के रूप में मॉर्फियस उन उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी उतरेगी जो साधारण व्हिस्की के दायरे से बढ़कर कुछ खास चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में मॉर्फियस प्रीमियम व्हिस्की की 750एमएल की बॉटल रु 1190 में उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट उत्तर प्रदेश में 375 एमएल, 180 एमएल और 90 एमएल पैक साइज़ में भी उपलब्ध होगा।

यह लॉन्च अपने पोर्टफोलियो को प्रीमियम बनाने तथा भारत के विकसित होते एल्कॉहलिक बेवरेज मार्केट में बड़ा शेयर हासिल करने की रेडिको खेतान की योजनाओं के अनुरूप है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.